Looks like you've blocked notifications!

कार्यकर्ता विस चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें : नेगी

भावानगर। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अागामी विधानसभा चुनाव के लिए वे अभी से कमर कस लें। पार्टी की मुख्यधारा के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में लग जाएं। उन्हाेंने कहा- भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड जबाव प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से दें।नेगी ने यह बात रविवार को पौंडा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में निचार खंड कांग्रेस की बैठक में उपस्थित ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों और महासचिवों को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने की। जबकि बैठक में प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान बरी के राम सुख, काचे के श्याम सुख, पौंडा की गंगा देवी और यांगपा के सुख देव ने भाजपा को सदा के लिए अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
Share this article