Looks like you've blocked notifications!

एसडीपीआई के प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता

कोटा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की प्रदेश इकाई की ओर से प्रदेश प्रतिनिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.सईद एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी उपस्थित रहे। सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष सईद ने कहा की देश की धर्म निरपेक्ष, मुस्लिम, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के नाम पर उनके साथ जुल्म ओर अत्याचार किया जा रहा है। राजनेताओं की ओर से सांप्रदायिक बयानबाजी कर नौजवानों को दिशा भ्रमित भी किया जा रहा है। देश को तरक्की की राह पर चलाने के नाम पर की जा रही नफरत की सियासत पर लगाम लगाने के लिए सराकर को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। मोहम्मद शफी ने कहा की जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है इनमें राजस्थान दूसरे नम्बर पर आ गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए की बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।
Share this article