Looks like you've blocked notifications!

बकाया वेतन को लेकर अधिकारियों का घेराव करने पहुंचा इन्टक

आठ महीने से लालइमली के मज़दूरों को वेतन न मिलने से अक्रोशित इंटक कार्यकर्ताओं ने बीसीआई मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों का गुस्सा तब और भड़क गया जब उन्हे कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं मिला। अध्यक्ष आशीष पाण्डे के नेतृत्व में मज़दूरों ने महाप्रबन्धक लालइमली और नगर सांसद डा जोशी के ख़िलाफ़ नारे लगाए कि भ्रष्ट महाप्रबन्धक को जेल भेजों, आठ माह का वेतन दो, लालइमली चालू करों, कानपुर का कलंक सांसद जोशी हाय-हाय।
Share this article