Looks like you've blocked notifications!

लोडर से कुचलकर मजदूर की मौत, सड़क जाम किया

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव में बुधवार देर रात लोडर ट्रक से कुचलकर एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ललौली के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने गुरुवार को बताया, "बुधवार की देर रात सिधांव गांव का मजदूर मंझिल रैदास (45) ईट भट्ठे से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी गांव के मोड़ के पास बांदा की ओर से फतेहपुर जा रहा तेज रफ्तार लोडर ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।"उन्होंने बताया, "घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-टांडा राजमार्ग में जाम लगा दिया, जिससे काफी देर बाद यातायात बहाल कराया जा सका।"यादव ने बताया, "दुर्घटना करने वाले लोडर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।" (आईएएनएस)
Share this article