मैनपुरी। यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चाहे जो दावे करें लेकिन परंतु जमीनी हक़ीक़ात तो कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसा ही एक मामला उस समय देखने को मिला जब एक स्कूल के चौकीदार ने स्कूल में काम कर रही महिला के साथ बलात्कार किया। शोर सुनकर पहुंचे महिला के परिजनों से आरोपी मारपीट कर फरार हो गया।मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के बदनपुर गांव की रहने वाली महिला को गुरूवार दोपहर एक बजे स्कूल के चौकीदार मिश्रीलाल शाक्य पुत्र कुंवर सेन निवासी नगला खिमाउ (चितायन) ने चार्जर लेने के बहाने बदनपुर स्थित इण्टर कॉलेज में बुलाया। वहां उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। महिला के चिल्लाने पर पास में ही मजदूरी कर रहे उसके पति व देवर मौके पर पहुंचे जिनसे आरोपी ने मारपीट की और मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।