समूह के हौंसले को उस वक्त एक नया लक्ष्य मिल गया जब फरवरी 2017 में उन्हे कृषि विभाग के सौजन्य से एक दिन का कपने धोने का सर्फ तैयार करने का प्रशिक्षण हासिल हुआ। प्रशिक्षण के बाद समूह की सभी महिलाओं ने सर्फ तैयार करने का निर्णय लिया। आज समूह की महिलाएं गांव में ही सर्फ तैयार कर धीरे.धीरे अपनी आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में लगी हैं। जब इस बारे समूह की प्रधान अनीता कुमारी से बातचीत की तो उनका कहना है कि समूह की सभी महिलाएं स्थानीय मंदिर में महीने या फिर दो सप्ताह बाद इक्टठी होकर सर्फ को तैयार करती हैं तथा एक बार में कम से कम एक क्विटल तक सर्फ तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि समूह ने फरवरी 2017 से अब तक लगभग पांच क्विंटल सर्फ तैयार किया है जिसमें से लगभग साढ़े चार क्विंटल तक बिक चुका है। उनका कहना है कि उनका सर्फ प्रति किलो 45 रूपये की दर से गांव व आसपास के क्षेत्रों में बिक रहा है। उनका कहना है कि सर्फ के लिए कच्चे माल को प्रदेश के बाहर जाकर लुधियाना या फिर दूसरे शहरों से लाना पडता है जिससे सर्फ तैयार करने की न केवल लागत बढ़ जाती है बल्कि मुनाफे में भी कमी आती है। उनका कहना है कि आज समूह के लिए सबसे बडी समस्या सर्फ की पैकेजिंग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार उन्हे पैकेजिंग की ट्रेनिंग मुहैया करवा दे तो वह अपने उत्पाद को बडी कंपनियों की तर्ज पर मार्केट में उतार सकती हैं। उन्होंने इस बारे महिलाओं को ग्रामीण स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण करवाने की वकालत भी की ताकि समूह वर्तमान बाजार की जरूरतों के आधार पर सर्फ का उत्पादन कर सके। जब इस बारे स्थानीय पंचायत प्रधान देवेन्द्र कुमार से बातचीत की तो उन्होंने समूह के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि समूह द्वारा तैयार उत्पाद ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत उन्हे सर्फ विक्रय के लिए एक बेहतर स्थान मुहैया करवाने का प्रयास करेगी।