Looks like you've blocked notifications!

करंट लगने से महिला की मौत

मृतका की पहचान पहला पुश्ता निवासी गीता के रूप में हुई है। गीता के परिवार में पति विजय कुमार, एक बेटा व एक बेटी है। गीता का मायका करोलबाग में है। महिला के परिजनों के मुताबिक गुरूवार सुबह उन्हे सूचना मिली की गीता की तबियत खराब होगई है। उसके मुहं से झाग आ रहे हैं। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि गीता को करंट लगा कर मारा गया है। काफी समय से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने लगभग 4 माह पहले जहरीला पदार्थ पी लिया था। दो सप्ताह पहले भी उसके साथ मार पीट की गई थी।
Share this article