Looks like you've blocked notifications!

करंट लगने से महिला की मौत

नई दिल्ली। यमुनापार के उस्मानपुर इलाके में 40 वर्षीय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर करंट लगा कर मारने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि फ्रीज के नीचे से साबुन निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share this article