Looks like you've blocked notifications!

डायन प्रथा: पीडि़त परिवार बोला करेंगे सामूहिक आत्महत्या

यह मामला भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध महिला और उसके परिवार से जुड़ा है। 11 साल पहले समाज के लोगों ने उसे डायन कहकर प्रताडि़त ही नहीं किया बल्कि उन्हें गांव से बाहर भी निकाल दिया। ग्यारह साल से वह घर बार छोड़ कर प्रताप नगर थाना क्षेत्र में रह रही है। न्याय के लिए इस महिला ने दर-दर की ठोकरें खाई लेकिन उस पर लगा डायन का कलंक नहीं मिट पाया और न ही आरोपी पकड़े जा सके। समाज के लोग भी इस परिवार को न्याय नहीं दिला पाए।पूरा परिवार झेल रहा दंश
Share this article