Looks like you've blocked notifications!

बिना घोषित किये किया जा रहा है आपातकाल लागू

कैथल । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश में अधिनायकवाद का खतरा पेश आ रहा है। बिना घोषित किए हुए आपातकाल लागू किया जा रहा है। जय जवान और जय किसान का नारा सुनते हुए देश आगे बढ़ा है, लेकिन मोदी सरकार में दोनों आत्महत्याएं कर रहे हैं। येचुरी शनिवार को कम्युनिटी सेंटर में रूसी समाजवादी क्रांति की 100वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोग जब अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो मोदी सरकार उनकी आवाज बंद करने पर उतर आती है। सभा को माकपा के केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य नीलोत्पल बसु, महिला नेत्री शकुंतला जाखड़ व कुंदनलाल ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन माकपा कैथल के सचिव कामरेड प्रेमचंद ने किया।यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
Share this article