Looks like you've blocked notifications!

शहर में अपराध पर रहेगी तीसरी आंख से नजर

भीलवाड़ा। शहर में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शनिवार को अधिकारियों सहित प्रबुद्ध लोगों की जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने बैठक ली। बैठक में एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल लाल खंडेलवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी सहित कई थानाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में कहा गया कि शहर में आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता बढ़ गई है। इसके चलते जिला कलेक्टर शर्मा ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए यह बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में कैमरे लगाने के लिए 150 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके लिए सभी प्रबुद्ध लोगों से मदद मांगी गई है।
Share this article