Looks like you've blocked notifications!

पति से परेशान होकर पत्नी ने दिया तलाक

बरेली। मुस्लिम समाज में अभी तक शौहर अपनी बीवी को तलाक दे रहा था, लेकिन बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने शौहर की ज्यादतियों से तंग आकर उसे तलाक दे दिया। बरेली में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें बीवी ने ऐसा कदम उठाया है।मीरगंज की सुहाना की शादी 2011 में शुजातपुर के ज़मीर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सुहाना को उसके पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।देहज को लेकर कई बार मारापीटा गया।सुहाना को शादी के दो साल बाद बेटी पैदा हुई।बेटी पैदा होने से नाराज़ पति ने सुहाना को मारपीट कर घर से निकाल दिया और आज तक लेने नहीं आया।सुहाना पिछले कई सालों से अपने मायके में रह रही थी जब पति ने उसकी सुध नहीं ली तो निकाह के दौरान तलाक देने के हक़ का इस्तेमाल करते हुए सुहाना ने अपने शौहर को तलाक दे दिया।सुहाना को शादी के समय पति ने उसे तलाक देने का हक़ दिया था। जिसका इस्तेमाल करते हुए सुहाना ने खुद को अपने पति से आज़ाद करा लिया।अब सुहाना के सामने अपनी बच्ची की अच्छी परवरिश की जिम्मेदारी आन पड़ी है।वह चाहती है कि उसका पूर्व पति उसके खर्चे की जिम्मेदारी उठाए।इसके लिए उसने न्यायालय में अपनी बच्ची के भरण पोषण का मुक़दमा दायर किया है।सुहाना को तलाक का यह हक तलाक-ए-ताफवीज के तहत मिला। इसमेंऔरत को हक़ होता है कि वह शौहर को तलाक दे सकती है।उसमें कुछ शर्तों के मुताबिक निकाह किया जाता है और समय की भी पाबंदी की जाती है।अगर शौहर अपनी शर्तों के मुताबिक अपनी पत्नी को नहीं रखता है तो पत्नी को हक़ होगा कि वह तलाक-ए-तफवीज का सहारा लेते हुए शौहर को तलाक दे दे। शरीयत की रोशनी में ऐसी तलाक को सही माना गया है।
Share this article