Looks like you've blocked notifications!

इंसान चाहे किसी भी समुदाय का हो, मानव सेवा पहली प्राथमिकता हो -खान

टोंक। बैरवा धर्मशाला टोंक में बेैरवा समाज द्वारा श्री कल्याण महाराज की डिग्गी जा रही ही पदयात्रा का नि;शुल्क भंडारा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने दीप प्रज्वलित करके भंडारे का फीता काटकरके पदयात्रियों को भोजन परोस करके शुभारंभ किया। बैरवा समाज द्वारा मजदूर संघ जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह गोमे नें अकबर खान का साफ ा बंधवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। अकबर खान ने कहा है कि पदयात्रियों की सेवा करना पुनीत का कार्य हैं जिस उत्सव और उमंग के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वो काफी सराहनीय है। इंसान चाहे किसी भी समुदाय का हो उसे मानव सेवा में सबसे आगे रहना चाहिए ,आज जो डिग्गी कल्याण महाराज की पदयात्रियों के लिए जो सेवा बैरवा समाज द्वारा की गई है वह बहुत ही सराहनीय है। जिस दौरान समाजसेवी जावेद खान व नगर बैरवा महासभा अध्यक्ष विजय सिंह जोनी का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंडी मजदूर संघ जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह गोमे, समाजसेवी जावेद खांन, नगर बैरवा महासभा अध्यक्ष विजय सिंह जोनी, उपाध्यक्ष ललित बैरवा, कमलेशसिसोदिया, जयसिंह गोमे, आशीष अहीर, कन्हैयालाल सिसोदिया, अभिषेक गोठवाल, फूल चंद बैरवा, मुंशी बैरवा आदि मौजूद थे।
Share this article