Looks like you've blocked notifications!

खासखबर विशेष : क्या तिवाड़ी भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देने में हो पाएंगे सफल

संजय सैनीजयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देने में सफल हो पाएगी, आजकल यही सवाल भाजपा-कांग्रेस में उठ रहा है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने भारत वाहिनी पार्टी का बुधवार को विधिवत रूप से पंजीयन कर दिया। घनश्याम तिवाड़ी की इस नई पार्टी के पंजीयन ने राजस्थान में एक नई राजनीति के उभरने की संभावनाओं को खड़ा कर दिया है। घनश्याम तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष व संस्थापक हैं।घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र और पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी ने बताया कि 11 दिसम्बर 2017 को भारत निर्वाचन आयोग को पार्टी के विधिवत पंजीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। निर्वाचन आयोग ने भारत के संविधान के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29 के अधीन समस्त प्रक्रिया को पूरा करते हुए भारत वाहिनी पार्टी के पंजीकरण का कार्य पूरा किया। तिवाड़ी लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे हैं। वे कई बार सार्वजनिक मंचों तक से पार्टी और उसके नेतृत्व को लेकर टिप्पणियां कर चुके हैं। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। अब जब तिवाड़ी ने नए दल का गठन कर ही लिया है तो ये प्रदेश में आगामी चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही विपक्षी कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन सकती है।... तो तीन जुलाई को तिवाड़ी दे देंगें इस्तीफा भारत वाहिनी का प्रथम प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन तीन जुलाई को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 2000 कार्यकर्ताओं के भाग लेने का दावा किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वर्तमान में दीनदयाल वाहिनी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को भारत वाहिनी में समारोह पूर्वक शामिल किया जाएगा। राजस्थान के आगामी चुनावों में घनश्याम तिवाड़ी के नेतृत्व में भारत वाहिनी प्रदेश की सभी 200 विधान सभाओं से चुनाव लडऩे का लक्ष्य लेकर काम करेगी। सूत्रों के मुताबिक तीन जुलाई को ही तिवाड़ी भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा भी कर सकते हैं।भाजपा-कांग्रेस को इसलिए मिल सकती है चुनौती
Share this article