Looks like you've blocked notifications!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - TMC गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रजार जारी है। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके ।वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं । योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। BJP इसका समाधान करने आई है। TMC की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई सुनिश्चित है ।
Share this article