सिरसा। जिले में देर रात से हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द मौसम की पहली बारिश ने जहां खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी देने का काम किया है, वहीं लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है।इस बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। किसान इस मौसम परिवर्तन को अपने लिए अनुकूल मान रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में क्षेत्र में जबरदस्त धुंध छाने की संभावना है। इसके चलते वाहन चालकों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं, बदलते मौसम ने सर्दी का असली एहसास करा दिया है।