चंडीगढ़। रबी के मौसम के लिए नहरी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सिंचाई विभाग, पंजाब के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 26 फरवरी से 05 मार्च, 2018 तक रोपड़ हैड वर्कस से निकलने वाली नहरें (सरहिंद केनाल सिस्टम) और ब्रांचें जैसे कि बठिंडा ब्रांच, बिसत दुआब कैनाल, सिधवां ब्रांच अबोहर ब्रांच, और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माईनर जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष रहता पानी मिलेगा।सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिंद फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिंद फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहें को जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष रहता पानी मिलेगा।सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अप्परबारी दुआब कैनाल में से निकलती सभराओ ब्रांच और इसके रजबाहोंं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि कसूर ब्रांच लोअर , मेन ब्रांच लोअर, लाहौर ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमवार शेष बचता पानी मिलेगा।