Looks like you've blocked notifications!

आलापुर सीट पर वोटिंग खत्म, नतीजे शनिवार को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। सुबह नौ बजे तक 11.74 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान की खबर है।दोपहर 3 बजे 52 फीसदी मतदान हुआ हैजानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन आलापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर कनौजिया का चुनाव प्रचार के दौरान 12 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसके बाद इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया।
Share this article