Looks like you've blocked notifications!

स्वैच्छिक भार वृद्धि एवं श्रेणी परिवर्तन घोषणा योजना लागू

जयपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को निरन्तर विद्युत आपूर्ति, गुणवत्ता में वृृद्धि एवं बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जयपुर डिस्काॅम ने स्वैच्छिक भार वृृद्धि एवं श्रेणी परिवर्तन घोषणा योजना 30 अप्रेल, 2018 तक लागू की है।जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने बताया कि स्वैच्छिक भार वृृद्धि घोषणा के तहत समस्त श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता जिनका विद्युत भार स्वीकृत से अधिक है, ऐसे उपभोक्ता अपने बढे हुए भार को सम्बन्धित सहायक अभियन्ता कार्यालय में 30 अप्रेल तक आवेदन कर सामान्य दरों पर नियमित करवा सकते हैं। इसके साथ ही श्रेणी परिवर्तन घोषणा के तहत उपभोक्ता जिन्होंने घरेलू श्रेणी में कनेक्शन लिए है और विभिन्न कारणों से अघरेलू श्रेणी में विद्युत का उपभोग कर रहें हैं, ऐसे समस्त उपभोक्ता भी 30 अप्रेल तक स्वैच्छिक श्रेणी परिवर्तन की घोषणा कर घरेलू कनेक्शन को अघरेलू श्रेणी में सामान्य दरों पर नियमित करवा सकते हैं।उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत 30 अप्रेल, 2018 तक स्वैच्छिक भार वृद्धि एवं श्रेणी परिवर्तन की घोषणा करने पर सतर्कता जांच नही की जाएगी। ऐसे उपभोक्ता जिनके खिलाफ स्वीकृत से अधिक भार का उपयोग करने अथवा घरेलू श्रेणी से अघरेलू में उपभोग करने के सतर्कता जांच प्रतिवेदन लम्बित है, ऐसे लम्बित सतर्कता जांच प्रकरणों में 30 जून, 2018 तक जुर्माना राशि नही ली जाएगी और ऐसे प्रकरणों का निस्तारण भी स्वैच्छिक भार वृृद्धि एवं श्रेणी परिवर्तन घोषणा योजना के अनुरुप सामान्य दरों पर किया जा सकेगा।
Share this article