Looks like you've blocked notifications!

LIVE : भागवत बोले-गोरक्षा के नाम पर कानून तोड़ना ठीक नहीं, हिंसा को धर्म से..

नागपुर। देशभर में आज अधर्म पर धर्म की जीत का त्यौहार विजयदशमी मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) महाराष्ट्र में नागपुर से विजयादशमी उत्सव मना रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए हैं। नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित कर रहे है। मोहन भागवत ने अपने भाषण की शुरुआत में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख जताया। LIVE UPDATES----- RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, गोरक्षा के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। गोरक्षा के नाम पर कानून तोड़ना ठीक नहीं। गोरक्षा सांप्रदायिकता का सवाल नहीं है। गाय के नाम पर हिंसा को धर्म से ना जोड़ें। दूसरे धर्म से जुड़े लोग भी गोरक्षा से जुड़े हैं। गोरक्षा करने वाले हिंसक कैसे हो सकते हैं।- मोहन भागवत ने कहा, हमको अपनी नीति बनाने पड़ेगी. आर्थिक नीति ऐसी हो जिससे हर वर्ग का कल्याण हो। आर्थिक मोर्चे पर फैसले का अध्ययन होना चाहिए।- रोहिंग्या मुसलमानों पर बोले मोहन भागवत, आंतकी गतिविधियों की वजह से रोहिंग्या म्यांमार से भगाए गए। मानवता के नाम पर हम अपनी मानवता नहीं खो सकते।- आतंकियों से सख्ती से निपटने को लेकर भी मोहन भागवन ने सरकार की तारीफ की।- मोहन भागवत ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों तक विकास पहुंचना चाहिए। जो हिंदू पाकिस्तान से आए उनकी सुध ली जाए।- डोकलाम विवाद से निपटने के लिए और कश्मीर नीति पर भी मोहन भागवत ने मोदी सरकार की तारीफ की।- आरएसएस प्रमुख ने मोदी सरकार की तारीफ में कहा, 70 साल में पहली बार दुनिया का ध्यान भारत पर गया, आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।- मोहन भागवत ने कहा, गुलामी में रहने के कारण हम अपना महत्व भूल गए। आज अपनी भाषा कम बोलते हैं। आज राष्ट्र को नेशन बना दिया।- मोहन भागवत ने मुंबई में हुए हादसे पर दुख जताया।रैली से पहले शस्त्र पूजन किया भागवत ने--आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रैली से पहले शस्त्र पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक आरएसएस परेड की सलामी ली। आपको बता दें कि संघ की स्थापना 27 सितंबर, 1925 को विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्थान पर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में है। संघ की पहली शाखा में सिर्फ 5 लोग शामिल हुए थे। आज देशभर में 50 हजार से अधिक शाखाएं और उनसे जुडे लाखों स्वयंसेवक हैं।
Share this article