Looks like you've blocked notifications!

नशे बेचने वालों खिलाफ सीधी टक्कर लेंगे लोग

मानसा। स्थानीय शहर के वार्ड नंबर 25 के निवासी ने पार्षद करनैल कौर के नेतृत्व में एकत्र होकर वार्ड में नशे बेचने वालों खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वार्ड की धर्मशाला में जुड़े वार्ड के समूह निवासियों को संबोधित करते उक्त वार्ड की पार्षद करनैल कौर व उनके पति मघ्घर सिंह ने कहा कि कुछ लोग वार्ड में सरेआम नशे बेचकर नौजवानों को गलत रास्ते ले जा रहे है। उन्होंने वार्ड निवासियों के सहयोग से नशे बेचने वालों के से सीधी टक्कर लेने का एलान करते कहा कि वह वार्ड में किसी भी तरह का नशा नहीं बिकने देंगे तथा तुरंत पुलिस बुलाकर नशे के व्यापारियों को गिरफ्तार करवाएंगे। इस मौके समूह वार्ड निवासी ने पार्षद की तरफ से नशे खिलाफ चलाई मुहिम में हिस्सा लेने की शपथ ली। किसान की कंरट से मौतसरदूलगढ़। गांव आलीके में एक किसान के खेत में बिजली की मोटर से कंरट लग जाने कारण मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव आलीके के किसान भोला सिंह (45) पुत्र मुकन्द सिंह अपने खेत मोटर से खेत में फसलों को पानी लगा रहा था, कि अचानक उसे बिजली का करंट लग गय। जिसकी करंट लगा जाने से मौत हो गई। भोला सिंह अपने पीछे दे दो लड़के व एक लड़की तथा पत्नी छोड़ गया। थाना झूनीर के सहायक थानेदार गंगा राम ने बताया कि मृतक भोला सिंह का सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ से पोस्टमार्टम उपरांत उसका शव उसके वारिसों के हवाले कर दिया है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Share this article