Looks like you've blocked notifications!

मिलेनियम सिटी में वाहन चोर सक्रिय

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में इन दिनों वाहन चोर पूरी तरह सक्रिय है और कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती भी दे रहे हैं। शुक्रवार को भी वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग थाना एरिया से एक दर्जन से अधिक वाहन पार कर लिए। चोरी किए वाहनों में 11 बाइक, एक कार और एक आॅटो शामिल है। इन सभी मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों अपराध शाखा ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी के वाहनों को बरामद किया है। लेकिन एक बार फिर वाहन चोरों ने शहर से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। फिलहाल पुलिस ने बार की तरह इस बार भी मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Share this article