जिसके बाद क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ रमेश अग्रवाल ने कहा कि दल भावना से ही प्रेस क्लब उत्तरोत्तर विकास के दिशा में आगे बढ़ा है। क्लब से साहित्य, कला और सृजन से संबंधित प्रबुद्ध व्यक्ति जुड़े हुए है। व्यवस्थाओं को संचालित करने वाले और इनसे प्रभावी व्यक्तियों के बीच जुड़ाव का माध्यम प्रेस क्लब बना है। उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से पत्रकार कल्याण कोष को समृद्ध करने के साथ भवन के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सेवानिवृत प्यारे मोहन त्रिपाठी और मोहनसिंह टांक का क्लब सदस्यों की ओर से उनके जन्मदिन पर सम्मान भी किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीएसएनएल और अजयमेरू प्रेस क्लब के मध्य हुई कैरम प्रतियोगिता में बीएसएनएल की विजेता टीम के गजेन्द्र सिंह और नेमीचंद तथा प्रेस क्लब की उप विजेता टीम के राजकुमार पारीक और अंशुल मित्तल को सम्मानित किया गया।