Looks like you've blocked notifications!

उत्कर्ष प्रोजेक्ट का शुभारंभ

बारां। सुरूचि पूर्ण कम्प्यूटर शिक्षा के लिए सांसद दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को जिले में प्रोजेक्ट उत्कर्ष का शुभारंभ किया। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में जिले के 105 स्कूलों को सम्मिलित किया गया है। जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगंज आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा व प्रभारी सचिव रोहित कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर सासंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढाने में सभी अपनी सहभागीता दें।
Share this article