जोधपुर। जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘भारतीय उत्पाद अपनाने’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है।मिश्रा ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन, पारिवारिक और सामाजिक व्यवहार में भारतीय भाषाओं और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब हम अपनी बोली और अपने बने उत्पादों का सम्मान करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देते हैं।”शपथ समारोह के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।शपथ कार्यक्रम में अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार, अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलम लखारा, अधिशाषी अभियंता शबीना बनो, सहायक अभियंता (नरेगा) संजय गुप्ता, सहायक अभियंता (सीडी) सुमन माथुर, सहायक विकास अधिकारी शेष्मल सुधार, तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।