नई दिल्ली। रेलवे टिकट बुक कराने पर आप भी किराये में छूट प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी।आप
डिजिटल पेमेंट माध्यमों को अपना चुके हैं तो रेल टिकट बुक करने में आपको
कतई दिक्कत नहीं होगी। बल्कि इसके कई लाभ आप पा सकते हैं। रेलवे ने भारत
सरकार की ओर से जारी भीम ऐप (भारत इंटरफेस फॉर मोबाइल) व यूपीआई (यूनिफाइड
पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए टिकट की बुकिंग पर किराए में छूट देने की घोषणा
की है। वहीं आपको ऑनलाइन बुकिंग के कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं।
इन फायदों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे भारत सरकार
की ओर से घोषित 100 स्मार्ट शहरों में 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाएगा।
रेलवे का प्रयास है कि स्मार्ट शहरों में अधिकतम पेमेंट डिजिटल माध्यम से
किया जाए। भीम व यूपीआई से किराये में 05 प्रतिशत छूट पाएंरेलवे
की ओर से की गई घोषणा के तहत भीम ऐप (भारत इंटरफेस फॉर मोबाइल) व यूपीआई
(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए टिकट की बुकिंग पर किराए में 05 फीसदी
या अधिकतम 50 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं आरक्षित टिकट की कीमत कम
से कम 100 रुपये होने पर ही किराए में छूट का लाभ मिल सकेगा। क्रेडिट कार्ड
या डेबिट कार्ड से टिकट का डिजिटल पेमेंट करने पर किराए पर छूट नहीं
मिलेगी।