Looks like you've blocked notifications!

US सांसदों ने पूछा, बुरहान की मौत पर दुखी क्यों? पाक की बोलती बंद

वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों पाकिस्तान को उसके दोहरे रवैए पर कठघरे में खड़ा कर दिया है। अमेरिका सांसदों ने कहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक कश्मीरी आतंकवादी की हत्या की पाकिस्तान द्वारा निंदा किया जाना आतंकवादी संगठनों को उसके समर्थन का ‘निर्विवाद प्रमाण’ है।फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसिज के लॉन्ग वॉर जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने कहा, ‘भारतीयों ने पिछले हफ्ते एक कश्मीरी आतंकवादी को मारा जो हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। यह एक खूंखार आतंकवादी संगठन है। उन्होंने सवाल किया, पाकिस्तान ने क्या इस आतंकवादी के मारे जाने की घटना का स्वागत किया? नहीं।’ बुधवार को भी अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सांसदों ने कहा था कि पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली सारी मदद बंद कर देनी चाहिए।
Share this article