वॉशिगटन। अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना मुल्ला फजलुल्ला को ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने उसे ठिकाने पर ड्रोन से हमला करने की पुष्टि की है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी मुल्ला फजल उल्ला को निशाना बनाते उस अमेरिकी सेना के ड्रोन से हमला किया गया है।अमेरिकी रक्षा विभाग ने वॉयस ऑफ अमेरिका को इस बात की पुष्टि की है कि ये कार्रवाई अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा से सटे उसके ठिकाने पर एक बार फिर ड्रोन हमला किया। अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है। एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी मुल्ला फजल उल्ला के मारे जाने की खबर है।