ज्ञातव्य है कि कल मंगलवार को भी नॉर्थ कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण
किया जो कि जापान सागर में जाकर गिरी। संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरी कोरिया पर
नए प्रतिबंध लगाने के लिए एक महीने पहले चीन से बातचीत शुरू की है। बातचीत
का मकसद सुरक्षा परिषद में पेश करने के लिए प्रतिबंध के प्रस्ताव का एक
मसौदा तैयार करना है। लेकिन अब तक दोनों के बीच सहमति नहीं बनी है।