वाशिंगटन। अमेरिका की चेतावनी के बाद भी नॉर्थ कोरिया लगातार बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका और चीन में बातचीत चल रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि चीन और अमेरिका इस हफ्ते इस संबंध में फैसला ले सकते हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि चीन प्योंगयांग को अपने व्यवहार में बदलाव करने के लिए बैक चैनल से दबाव बना रहा है। हेली ने कहा कि अमेरिका इस संबंध में चीन पर दबाव बनाए रखेगा और उम्मीद है कि इस हफ्ते हम इस संबंध में फैसला ले लेंगे। हेली ने कहा उम्मीद है कि इस हफ्ते उत्तरी कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने को लेकर दोनों देश किसी फैसले पर पहुंच सकते हैं। ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी मिसाइल परीक्षण पर उत्तरी कोरिया को नए प्रतिबंध की चेतावनी दी थी। लेकिन नॉर्थ कोरिया ना तो अमेरिका की चेतावनी की परवाह कर रहा है और ना ही यूएन की।