Looks like you've blocked notifications!

अमेरिकी राजदूत निकी हेली भारत के 3 दिवसीय दौरे पर

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है। वह इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के मुताबिक, हेली भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।वह अमेरिका, भारत संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों के समूह, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। ट्रंप प्रशासन अपनी इंडो पैसिफिक रणनीति के तहत भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक है और साथ में अपने सहायता कार्यक्रमों के जरिए अफगानिस्तान को स्थिर बनाने में मदद करना चाहता है।हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली आखिरी बार 2013 में भारत आईं थीं, वह उस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर थीं।--आईएएनएस
Share this article