Looks like you've blocked notifications!

दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार यूपी

लखनऊ । हाथरस और बलरामपुर में गैंगरेप की घटनाओं को ज्यादा समय नहीं बीता है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और आजमगढ़ में भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आजमगढ़ में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप बीस साल के एक पड़ोसी पर है। आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दानिश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं बुलंदशहर में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां भी पड़ोसी पर ही आरोप है। बुलंदशहर के एसएसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रिजवान नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। --आईएएनएस
Share this article