Looks like you've blocked notifications!

UP: तापमान में मामूली गिरावट, बारिश होने की संभावना नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उप्र में बारिश होने की संभावना नहीं है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी जिससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का मामूली इजाफा दर्ज किया जाएगा। हालांकि, पिछले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन अब बारिश होने की संभावना न के बराबर ही है।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।--आईएएनएस
Share this article