आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र के आतंकरोधी दस्ते एटीएस ने 9 लोगों
को गिरफ्तार कर प्रयागराज कुंभ में केमिकल अटैक की साजिश को नाकाम किया है।
एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार लोग गणतंत्र दिवस से पहले कुंभ में कई जगहों
पर खाने-पीने की चीजों में जहर मिलाकर सामूहिक नरसंहार की साजिश को अंजाम
देना चाहते थे। एटीएस को शक है कि ये लोग आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के
स्लीपर सेल के सदस्य हो सकते हैं।