अलीगढ। यूपी निकाय चुनावों में आज योगी आदित्यनाथ की परीक्षा है। ज्ञातव्य है कि योगी की सरकार के गठन के बाद प्रदेश में पहली बार निकाय चुनावों के आज नतीजे आ रहे हैं। इस बीच निकाय चुनावों में 22 साल बाद अलीगढ में बीजेपी की हार हुई है। इस बार अलीगढ में बीएसपी का मेयर बनेगा। ज्ञातव्य है कि वर्ष 1995 में गठन के बाद यहां बीजेपी का ही मेयर बना है। इस बार बीएसपी के मोहम्मद फुरकान ने करीब 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। शुरूआत में तो बीजेपी के प्रत्याशी राजीव अग्रवाल आगे चल रहे थे लेकिन बाद में बीएसपी के मोहम्मद फुकरान ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की। ज्ञातव्य है कि अलीगढ नगर निगम में 70 वार्ड आते हैं जबकि जिले में 2 विधानसभा सीटें हैं।