बुन्देलखण्ड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री और कुशवाहा समाज के
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा सपा, बसपा के बाद अब
भारतीय जनता पार्टी के कमल पर अपने समाज को लाने के लिये काम कर रहे हैं। कभी सपा
सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खास माने जाने वाले हरगोविन्द वर्ष 2011 में बसपा सुप्रीमो
मायावती द्वारा अलग बुन्देलखण्ड की पहल करने पर उनकी तारीफ के पुल बांधते हुये
हाथी पर सवार हुये थे।