Looks like you've blocked notifications!

जुआ खेल रहे लोगों पर अज्ञात युवकों ने की गोलीबारी, एक घायल

गुरदासपुर। डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के बीच गुरदासपुर के गांव राउवाल में एक बड़ी घटना सामने आई है। जुआ खेलते हुए कुछ लोगों पर अज्ञात युवकों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल कमलदीप सिंह को तुरंत गुरु नानक अस्पताल, अमृतसर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।परिवार की सदस्य सुखविंदर कौर ने बताया कि मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और कमलदीप इसे देखने गए थे। इसी दौरान अज्ञात युवक आए और गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर जुआरियों के पास मौजूद पैसे लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share this article