Looks like you've blocked notifications!

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

धौलपुर। जिले के बाड़ी-करौली एनएच-11 बी पर कंसौटीखेड़ा गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़ ऐसवीर पुत्र कप्तान निवासी झल्लू की झोर सरमथुरा बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जाकर वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान हाईवे कंसौटीखेड़ा गांव के पास तेज रफ़्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को बाड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल बाड़ी थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this article