हमीरपुर। बड़सर थाना के अंतर्गत बरोली मंदिर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति (साधु बाबा) मृत अवस्था में मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बड़सर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है।