Looks like you've blocked notifications!

यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

यमुनानगर। जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पांसरा फाटक के नजदीक रेलवे लाइनों के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज दोपहर 11 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पांसरा फाटक के पास रेलवे लाइनों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे की शिनाख्त के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। अज्ञात शव के शरीर पर नीले रंग का एडीडास का ट्रैक सूट और ब्राउन रंग की जैकेट है और ब्राउन रंग का सिर पर टोपा भी डाला है। उसके पैरों में चप्पल है। प्रथम दृष्टया देखने से वह कोई स्थानीय मजदूर लगता है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
Share this article