भीलवाड़ा। शहर के काशीपुरी इलाके में एक केबिन के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर राजूलाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्तगी के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली, लेकिन उसके पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। वह पैंट-शर्ट पहने हुए है। पुलिस ने उसकी मौत बीमारी से होने की आशंका भी जताई है।