अंबाला। छावनी स्थित डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को राजभाषा पखवाड़े के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीआरएम ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीआरएम ने कहा कि रेल विभाग की ओर से 17 सितम्बर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत यात्रियों को रेलवे को स्वच्छ रखने और अन्य जानकारी दी जा रही हैै। स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्य प्रगति पर है और चंडीगढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास में शामिल भी कर लिया गया है।