Looks like you've blocked notifications!

यूडीसी आत्महत्या मामले में फिर दिया धरना

अजमेर। हाथीभाटा स्कूल में तैनात यूडीसी के आत्महत्या मामले में बुधवार को फिर राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक शिक्षा कार्यालय बाहर धरना दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को एपीओ करने और आरोपी प्रधानाचार्य को एपीओ अवधि में जयपुर के स्थान पर बीकानेर लगाने की मांग की गई। कर्मचारियो का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने अगर हरप्रकाश की बात सुनी होती तो आज वह जिंदा होता। इसलिए कर्मचारियो ने मांग की है कि जिला शिक्षा अधिकारी को जल्द एपीओ किया जाए साथ ही आरोपी प्रिंसिपल को जयपुर के बजाए बीकानेर लगाया जाए। कर्मचारियो ने हरप्रकाश आत्महत्या मामले में डबल डिओ की ओर से जांच कराए जाने की भी मांग उठाई। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक सरकारी स्कूल में कार्यरत यूडीसी हरप्रकाश गुप्ता ने अपनी ही स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ प्रताडऩा का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद विभाग द्वारा प्रिंसिपल को एपीओ कर जयपुर लगा दिया था दिया था।
Share this article