Looks like you've blocked notifications!

सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत

फाजिल्का। जलालाबाद के मुक्तसर रोड पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक मुक्तसर में हुई शादी समारोह में शिरकत कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद जलालाबाद में शोक की लहर फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान निजी बैंक में कार्यरत वीर दविंदर सिंह उर्फ जिम्मी और अध्ययनरत छात्र कशिश नरुला के रुप में हुई है। जो दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद मुक्तसर से जलालाबाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेदोके गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई।
Share this article