Looks like you've blocked notifications!

अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त, अलग मामले में शराब भी पकड़ी

टोंक। जिले में अवैध खनन और शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल के निर्देशन में थाना दूनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।पहली कार्रवाई 26 मई को की गई। थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में टीम ने वन विभाग नाका के सामने राजमहल से दो बिना नंबर के ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 डीआई जब्त किए। दोनों ट्रैक्टरों में अवैध बजरी भरी थी। ट्रैक्टर चालकों की पहचान नहीं हो सकी। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दूसरी कार्रवाई 25 मई को की गई। ग्राम आंवा चांदली माताजी जाने वाले रोड से पुलिस ने सुखपाल पुत्र प्रताप मीणा, उम्र 26 साल, निवासी स्कूल के पास राजकोट थाना दूनी को पकड़ा। उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। सुखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।इन कार्रवाइयों में शंकरलाल, कालूराम, राजेश, बद्रीलाल, रणजीत, महावीर, रामकिशन, रमेश और जीतराम शामिल रहे।
Share this article