Looks like you've blocked notifications!

बस की छत पर बैठे 2 छात्रों को करंट लगा, विरोध में रास्ता जाम

कैथल। बस की छत पर बैठकर अंबाला रोड स्थित भीमराव अंबेडकर कॉलेज जा रहे 2 छात्र ऊपर से जा रहे तारों से करंट लगने से झुलस गए। बुधवार को हुई इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। झुलसे छात्रों को कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे तक जाम के दौरान कोई भी सरकारी अधिकारी छात्रों से बात करने के लिए नहीं पहुंचा। इस कारण छात्रों में रोष व्याप्त हो गया।
Share this article