Looks like you've blocked notifications!

जिसका चंदन चुराया, उसी को बेचने पहुंचे, धरे गए

कोटा। मकबरा थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए चन्दन चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलो चन्दन भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक कर्मयोगी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम कर्मयोगी ने कुछ दिन पहले 10 किलो चन्दन खरीदा था, जिसके टुकडे़ करने के लिए कर्मयोगी ने पाटनपोल स्थित एक बुजुर्ग महिला को दिए। इसी दौरान बुजुर्ग महिला के पास दो युवक आए और गुटखा खरीदने के बहाने दुकान पर रखे चन्दन से भरे कट्टे को चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी।
Share this article