Looks like you've blocked notifications!

15 साल बाद 2 साध्वियों को मिला इंसाफ, रेप मामले में यूं फंसता चला गया ‘रहीम’

अगस्त, 2017 : ट्रायल कोर्ट में मामले की सुनवाई समाप्त हुई। कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में 25 अगस्त को फैसले सुनाने का ऐलान किया और इस मौके पर गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत में हाजिर रहने को कहा गया।25 अगस्त, 2017: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो महिला शिष्यों के यौन उत्पीडऩ व दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया।28 अगस्त, 2017: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में 20 साल की सजा सुनाई है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के दोनों अपराधों के लिए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को यह दोनों सजाएं एक के बाद एक भुगतनी होंगी। अदालत ने राम रहीम पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की इस राशि में से प्रत्येक पीडि़ता को 14 लाख रुपये दिए जाएंगे।
Share this article