बालोतरा। ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग अलग हादसों दो लोगाें की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहले हादसे में साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक हुकमाराम उम्र 24 वर्ष जाति भील निवासी रामपुरा की मौत मौत हो गई। सूचना पर समदड़ी पुलिस व जीआरपी आरपीएफ मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया। दूसरा हादसे में शाम के समय जोधपुर से भीलडी जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक रमेश मीणा की मोत मौत हो गई। ये हादसा महेश नगर और धूंधाडा के बीच हुआ। रेलवे गार्ड ने अजीत रेलवे स्टेशन पर रखवाया। सूचना पर लूणी पुलिस अजीत रेलवे स्टेशन पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।