धौलपुर। जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके के गुजरपुरा गांव के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान सैपऊ की तरफ से आ रही बाइक को रुकवा कर कागजात मांगे तो बाइक पर सवार दोनों युवकों के पास बाइक के कोई कागजात नहीं पाए गए। जिसके चलते पुलिस को युवकों पर संदेह हुआ और इनकी तलाशी ली गई तो दोनों ही युवकों के पास चाकू मिले। पूछताछ में उन्हाेंने अपना नाम सुनील गुर्जर निवासी फूसपुरा और रिंकू गुर्जर निवासी मानपुर बताया है। वे किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे। फ़िलहाल पकडे गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।